Homeधर्म एवं संस्कृतिरामस्नेही संत जग बल्लभ राम महाराज का चातुर्मास प्रवेश आज, नवीन रामद्वारा...

रामस्नेही संत जग बल्लभ राम महाराज का चातुर्मास प्रवेश आज, नवीन रामद्वारा भवन में बहेगी प्रवचनों की गंगा

केकड़ी, 22 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): रामद्वारा सेवा सत्संग समिति के तत्वावधान में बुधवार को रामस्नेही संप्रदाय के संत जग बल्लभ राम महाराज का चातुर्मास के लिए नवीन रामद्वारा में भव्य मंगल प्रवेश होगा। संतश्री के आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। समिति ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। चातुर्मास समिति के पदाधिकारी आनंदीराम सोमानी ने बताया कि सायं 6 बजे सूरजपोल गेट के बाहर माली मोहल्ले में स्थित पथवारी से पहले नया कुआं चौराहे पर संतश्री का स्वागत किया जाएगा।

बैंड-बाजों के साथ निकलेगी पधरावणी: इसके बाद बैंड-बाजों व भजन-कीर्तन के साथ भव्य पधरावणी निकाली जाएगी, जो विभिन्न मार्गों से होती हुई नवीन रामद्वारा भवन पहुंचेगी। चातुर्मास के दौरान प्रतिदिन सत्संग, भजन, प्रवचन, आध्यात्मिक चिंतन सहित विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे समिति ने सभी श्रद्धालुओं से पधरावणी में शामिल होकर धर्म लाभ उठाने की अपील की है।

RELATED ARTICLES