Homeराजनीतिकांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग में संगठनात्मक नियुक्ति, आसिफ हुसैन बने जयपुर पश्चिम प्रभारी

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग में संगठनात्मक नियुक्ति, आसिफ हुसैन बने जयपुर पश्चिम प्रभारी

केकड़ी, 18 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में संगठनात्मक नियुक्तियां करते हुए प्रदेश सचिव एडवोकेट आसिफ हुसैन को जयपुर पश्चिम का प्रभारी नियुक्त किया है। प्रदेशाध्यक्ष एम.डी. चोपदार की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्ति अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी के निर्देशानुसार की गई है। नियुक्ति तत्काल प्रभाव से प्रभावी होगी। नवनियुक्त प्रभारी एडवोकेट आसिफ हुसैन ने नियुक्ति पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश कांग्रेस कमेटी और अल्पसंख्यक विभाग का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ किया जाएगा।

संगठन को बनाएंगे और अधिक मजबूत: उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग से जयपुर पश्चिम में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों को आमजन तक पहुंचाने के लिए प्रभावी ढंग से कार्य किया जाएगा। अल्पसंख्यक समुदाय के बीच संगठन की सक्रियता बढ़ाने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। वहीं आसिफ हुसैन की नियुक्ति पर स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में जयपुर पश्चिम में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और पार्टी का जनाधार मजबूत होगा।

RELATED ARTICLES