Homeसामाजिकपेंशनर समाज की बैठक में एकजुटता का संकल्प: सभी उप शाखाओं ने...

पेंशनर समाज की बैठक में एकजुटता का संकल्प: सभी उप शाखाओं ने जिला शाखा केकड़ी के साथ रहने की जताई प्रतिबद्धता, अजमेर नहीं भेजेंगे मतदाता सूचियां

केकड़ी, 29 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): राजस्थान पेंशनर समाज जिला शाखा केकड़ी के तत्वावधान में अधीनस्थ उप शाखाओं के अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय आवश्यक बैठक का आयोजन स्थानीय कोर्ट परिसर स्थित पेंशनर्स भवन में किया गया। बैठक में उपस्थित सभी उप शाखाओं के अध्यक्षों ने सर्वसम्मति से एक मत होकर विचार-विमर्श किया व निर्णय लिया कि वे सभी सदैव से ही राजस्थान पेंशनर समाज जिला शाखा केकड़ी के साथ जुड़े हुए हैं व भविष्य में भी केकड़ी जिला शाखा के साथ ही मिलकर कार्य करेंगे। इसके साथ ही सभी अध्यक्षों ने एकजुटता दिखाते हुए यह भी स्पष्ट किया कि राजस्थान पेंशनर समाज जिला शाखा अजमेर द्वारा मांगी गई मतदाता सूचियों को वे अजमेर न भिजवाकर, अपनी संबंधित जिला शाखा केकड़ी को ही प्रेषित करेंगे।

ये रहे मौजूद: बैठक में उप शाखा कादेड़ा के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जांगिड़, उप शाखा सरवाड़ अध्यक्ष रूपचंद पांड्या, उप शाखा जूनिया अध्यक्ष मोहन सिंह राव एवं उप शाखा सावर अध्यक्ष कालूराम रेगर सहित विभिन्न उप शाखाओं के अध्यक्षों व प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान भिनाय उप शाखा अध्यक्ष सुरेश कुमार जोशी ने विचार प्रकट करते हुए संगठन के हित में बात रखी। आभार जिला शाखा संरक्षक रामकरण चौधरी व जिला शाखा अध्यक्ष कैलाश चंद जैन ने जताया।

RELATED ARTICLES