Homeशासन प्रशासनअन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर साक्षरता के लक्ष्यों को पूरा करने का लिया...

अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर साक्षरता के लक्ष्यों को पूरा करने का लिया संकल्प, श्रेष्ठ कार्य करने वाले सम्मानित

केकड़ी, 08 सितंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): 60वें अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस समारोह का आयोजन मंगलवार को पंचायत समिति सभागार में उपखण्ड अधिकारी सुरेश चन्द बलाई के निर्देशन व अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रणजीत जाट की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में गोपाल लाल रेगर, भंवर लाल जाट, जगदीश बडोला व जयसिंह मीणा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी पंचायतों के प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी व साक्षरता अधिकारी भी शामिल हुए।

कौशल विकास की प्रासंगिकता पर डाला प्रकाश: कार्यक्रम के दौरान शिक्षा व साक्षरता के महत्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए साक्षरता के निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने का संकल्प दोहराया गया। अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रणजीत जाट ने वर्तमान दौर में डिजिटल साक्षरता व व्यावसायिक कौशल विकास की प्रासंगिकता पर विशेष प्रकाश डाला। वहीं दक्ष प्रशिक्षक मैना देवी जांगिड़ ने आगामी परीक्षाओं के सन्दर्भ में विस्तृत जानकारी दी।

वंदे मातरम के साथ हुआ समापन: इस अवसर पर विभिन्न ग्राम पंचायतों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सर्वेयर निर्मला देवी नाथ व स्वयंसेवी शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह का संचालन पृथ्वीराज सिंह गौड़ ने किया, जबकि व्यवस्थाओं में शंकर लाल धाकड़, पंकज कुमार सैनी व कैलाश चन्द जैन सक्रिय रहे। कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर भंवर लाल जांगिड़ ने सभी अतिथियों, अधिकारियों व स्वयंसेवी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान वंदे मातरम के साथ समारोह का समापन हुआ।

RELATED ARTICLES