Homeक्राइम न्यूजसरकारी जमीन पर अवैध खनन के खिलाफ पुलिस का डंडा, मिट्टी खोदती...

सरकारी जमीन पर अवैध खनन के खिलाफ पुलिस का डंडा, मिट्टी खोदती जेसीबी जब्त

केकड़ी, 04 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): सरवाड़ थाना पुलिस ने अवैध खनन, निर्गमन व परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दबिश देकर गुन्दाली क्षेत्र में सरकारी भूमि से अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर रही एक बिना नम्बरी जेसीबी को जब्त किया है। अजमेर पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला (IPS) के निर्देशानुसार जिले भर में अवैध खनन गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश मील व वृत्ताधिकारी हर्षित शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी रामपाल शर्मा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

मौके से जेसीबी डिटेन: पुलिस को सूचना मिली कि गुन्दाली की सरकारी भूमि पर मशीनों के जरिए मिट्टी का अवैध दोहन किया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना सरवाड़ टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध खनन में प्रयुक्त बिना नम्बरी जेसीबी को जब्त किया। वाहन को सुरक्षा की दृष्टि से थाना परिसर में खड़ा करवाया गया है। इस पूरी कार्यवाही के संबंध में खान एवं भू-विज्ञान विभाग सावर को सूचित कर दिया गया है ताकि नियमानुसार जुर्माना व विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। इस कार्रवाई में थानाधिकारी रामपाल शर्मा, हेड कांस्टेबल राज किरण सिंह व कांस्टेबल दातार सिंह ने अहम भूमिका निभाई है।  

RELATED ARTICLES