केकड़ी, 04 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): पश्चिम बंगाल, असम व पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक शत्रुघ्न गौतम के निर्देशानुसार विजय उत्सव मनाया। इस मौके पर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष रितेश जैन के नेतृत्व में कार्यकर्ता घंटाघर पर एकत्रित हुए, जहां जमकर आतिशबाजी की गई। जीत के उत्साह में डूबे कार्यकर्ताओं ने आम जनता व साथियों का मुंह मीठा कराकर एक-दूसरे को बधाई दी। इस दौरान भाजपा के संस्थापक सदस्य श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करते हुए कार्यकर्ताओं ने “जहां जन्मे मुखर्जी, वह बंगाल हमारा है” जैसे गगनभेदी नारे लगाए।

विचारधारा व जनसेवा की जीत: जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने इस जीत को विचारधारा व जनसेवा की जीत बताया। इस मौके पर भाजपा नेता राजेंद्र विनायका, सत्यनारायण चौधरी, रामनिवास तेली, कन्हैया लाल जेतवाल, लोकेश साहू, अर्जुन सिंह शक्तावत, भेरूलाल साहू, अनिल राठी, संजय बेनीवाल, महेंद्र रेगर, ज्ञानप्रकाश राठी, रामबाबू सागरिया, राजू मेहरचंदानी, कमल सांखला, विनोद विजय, गोविंद जैन, सुनील गोयल, शांतिलाल नायक, रोहन राठी, राजराजेश्वर व्यास, दुर्गेश प्रजापति, किशोर सिंधी, आशुतोष चारण व पृथ्वीराज जीनगर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


