Homeचिकित्सायूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी में पोस्टर व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित, विश्व स्तनपान...

यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी में पोस्टर व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित, विश्व स्तनपान जागरूकता सप्ताह के तहत हुआ आयोजन

केकड़ी, 06 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): विश्व स्तनपान जागरूकता सप्ताह के छठे दिन गणेशधाम परिसर स्थित यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी के स्त्री व प्रसूति रोग विभाग द्वारा पोस्टर व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बीएचएमएस प्रथम व तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में स्त्री व प्रसूति रोग विभाग की विभागाध्यक्ष व सह आचार्य डॉ. रितु शर्मा ने सभी का अभिवादन किया। इसके पश्चात् सामुदायिक स्वास्थ्य विभाग की विभागाध्यक्ष व सह आचार्य डॉ. अनुश्री नागर ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के नियमों की जानकारी दी। प्रश्नोत्तरी में डॉ. देवेन्द्र नामा, डॉ. भारत शर्मा व डॉ. भगवान सिंह बैरवा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रो. डॉ. अभिषेक भारद्वाज, डॉ. जुन्नून अली व डॉ. राजेश कुमार मीणा शामिल रहे।

ये रहे परिणाम: प्राचार्य डॉ. पुनीत आर. शाह ने बताया कि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सफा रंगरेज, तानिया, प्रिया राज, गवाक्षी गौड़ व ईशा गहलोत विजेता रही। इसी प्रकार पोस्टर प्रतियोगिता में अंजू चौधरी, मनीषा राजपूत, मुस्कान जाखड़ व पूजा गहलोत ने प्रथम एवं गवाक्षी गौड़ व प्रिया राज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। डॉ. पुनीत आर. शाह ने आयोजन के लिए स्त्री व प्रसूति रोग विभाग का आभार व्यक्त किया व सभी संकाय सदस्यों को समय-समय पर इस प्रकार के जागरूकता अभियान आयोजित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर स्त्री व प्रसूति रोग विभाग की सहायक आचार्य डॉ. निर्मला शर्मा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

RELATED ARTICLES