Homeसमाजबाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को भव्य बनाने की तैयारी, कमेटियों...

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को भव्य बनाने की तैयारी, कमेटियों का गठन व जिम्मेदारी तय

केकड़ी, 03 अप्रैल (आदित्य न्यूज नेटवर्क): अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में आगामी 14 अप्रैल को संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती धूमधाम से मनाने को लेकर पूर्व पार्षद मूलचंद कोली की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जयंती समारोह को सुव्यवस्थित व गरिमामय तरीके से संपन्न कराने के लिए रणनीतियों पर चर्चा की गई। वरिष्ठ पदाधिकारी प्रेमचंद मोची ने कहा कि बाबा साहब की जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की सफलता के लिए सभी समाज बंधुओं को अपना उत्कृष्ट व सहयोगात्मक दायित्व निभाना होगा। आयोजन को भव्य रूप देने के लिए कर्नल दुर्गा लाल रेगर को जुलूस व्यवस्था प्रमुख एवं महावीर कांसोटिया को मीडिया प्रमुख बनाया गया।

कोर कमेटी का हुआ गठन: विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए एक कोर कमेटी का गठन किया गया। इस कमेटी में कर्नल दुर्गा लाल रेगर, प्रेमचंद मोची, जितेंद्र बोयत, भंवर लाल चौहान, एडवोकेट लक्ष्मी चन्द मीणा, प्रभु लाल जागृत, पूरणमल झारोटिया, देवराज बेरवा व शैतान सिंह तारावत को बतौर सदस्य शामिल किया गया है। आगामी दिनों में अन्य कमेटियों का गठन कर विस्तृत जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। इस मौके पर भीम आर्मी अध्यक्ष देवराज बेरवा, भंवरलाल चौहान, महेश बोयत, किशन परेवा, शंकर लाल बेरवा, शैतान सिंह तारावत, चेतन दास जगरवाल, संदीप कंसोटिया व धनरूप रेगर सहित विभिन्न समाजों के अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। सभी ने एकस्वर में जयंती समारोह को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES