Homeसामाजिकलायंस क्लब में क्षेत्रीय अध्यक्ष की आधिकारिक यात्रा संपन्न, जरूरतमंदों की सेवा...

लायंस क्लब में क्षेत्रीय अध्यक्ष की आधिकारिक यात्रा संपन्न, जरूरतमंदों की सेवा व टीम भावना पर दिया जोर

केकड़ी, 11 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): लायंस क्लब के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामेश्वर सुवालका ने सोमवार को लायंस क्लब केकड़ी अधिकारिक यात्रा की। कोटा रोड स्थित लक्ष्मी पैलेस होटल में आयोजित कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों ने क्षेत्रीय अध्यक्ष का पुष्पमाला पहनाकर व स्मृति चिह्न भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान क्लब सचिव सीए विकास माहेश्वरी ने लायंस क्लब की ओर से किए गए सेवा कार्यों व आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। वहीं सदस्यों ने भी क्लब की गतिविधियों व विभिन्न सेवा प्रकल्पों की जानकारी साझा की। क्लब अध्यक्ष दिनेश स्वरूप मेवाड़ा ने क्षेत्रीय अध्यक्ष व सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए इस यात्रा को प्रेरणादायी बताया।

सेवा प्रकल्पों की सराहना: अपने उद्बोधन में क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन रामेश्वर सुवालका ने लायंस क्लब की सेवा गतिविधियों की सराहना करते हुए समाज के जरूरतमंद वर्ग तक सेवा कार्यों को निरंतर पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने क्लब सदस्यों को टीम भावना के साथ सेवा प्रकल्पों को गति देने व लायंस क्लब के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। इस अवसर पर क्लब प्रशासक दिनेश चंद्र गर्ग, कोषाध्यक्ष आशाराम जांगिड, विनय पांड्या, आशीष जैन, संध्या चौधरी, आनंद स्वरूप कलवार, नरेंद्र कुमार मेवाड़ा, जितेंद्र कुमार मेवाड़ा व रोहित राठी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES