Homeसमाजपुरुषोत्तम मास पर धार्मिक आयोजन: महिला मंडल की सदस्याओं ने किए व्रत-अनुष्ठान,...

पुरुषोत्तम मास पर धार्मिक आयोजन: महिला मंडल की सदस्याओं ने किए व्रत-अनुष्ठान, ब्राह्मणों को दी दक्षिणा

केकड़ी, 14 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) के पावन अवसर पर माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस शुभ अवसर पर धर्म, सेवा व सहयोग करते हुए ब्राह्मणों को दान-दक्षिणा दी गई एवं सम्मानपूर्वक भोजन करवाया गया। इसके साथ ही 151 श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई। इस पवित्र माह में सभी महिलाओं ने श्रद्धा, भक्ति व उत्साह के साथ व्रत व धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। आयोजन में सुनीता मूंदड़ा, सविता डोड़िया, उषा जैथलिया, सुशीला तोषनीवाल, कंचन नुहाल, इंद्रा नुहाल, मंजू चौधरी, मधु काबरा, मधु मूंदड़ा, उषा राठी, सरिता मूंदड़ा, कांता बागला, सरिता डोड़िया, उर्मिला न्याती व विमला न्याती ने सहयोग किया। अध्यक्ष ममता न्याती व सचिव आशा मूंदड़ा ने आभार जताया।

RELATED ARTICLES