केकड़ी, 12 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): पुलिस महानिदेशक राजस्थान जयपुर ने पुलिस बेड़े में बड़ा फेरबदल करते हुए पुलिस उप अधीक्षक स्तर के 123 अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा द्वारा जारी सूची के अनुसार आरपीएस मनोज कुमार गुप्ता केकड़ी के नए पुलिस उप अधीक्षक होंगे। गुप्ता इन दिनों पदस्थापन की प्रतीक्षा में जयपुर मुख्यालय पर तैनात थे। वहीं केकड़ी के वर्तमान पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा का स्थानांतरण वृत्ताधिकारी दरगाह जिला अजमेर के पद पर किया गया है।


