Homeसमाजकर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की चतुर्थ पुण्यतिथि पर सेवा कार्य: मरीजों को...

कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की चतुर्थ पुण्यतिथि पर सेवा कार्य: मरीजों को बांटे फल, समाजबंधुओं ने पुष्प अर्पित कर किया याद

केकड़ी, 31 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक रहे स्व. कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को विभिन्न सेवा प्रकल्पों व श्रद्धाजंलि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान समाजबंधुओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने व सामाजिक कुरीतियों को मिटाने का संकल्प लिया।पुण्यतिथि के अवसर पर सेवा कार्य की शुरुआत राजकीय जिला अस्पताल से हुई, जहां भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। समाज के युवाओं व प्रबुद्धजनों ने कर्नल बैंसला की स्मृति में मरीजों की सेवा कर उनके प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की। दोपहर में ब्यावर रोड स्थित श्री देवनारायण वीर गुर्जर समाज छात्रावास में भव्य श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। कार्यक्रम में उपस्थित समाजबंधुओं ने कर्नल बैंसला के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। सभा को संबोधित करते हुए छात्रावास समिति अध्यक्ष धनराज गुजराल ने कहा कि कर्नल बैंसला ने देशभक्ति व राष्ट्र सेवा के साथ-साथ पिछड़े समाज को मुख्यधारा में लाने के लिए आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने समाज को अधिकार दिलाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है।

केकड़ी: कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की पुण्य तिथि पर राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती रोगियों को फल वितरण करते गुर्जर समाज के लोग।

अच्छी शिक्षा व कर्जमुक्त समाजके संदेश को किया याद: वक्ताओं ने कर्नल बैंसला के मूल मंत्र अच्छी शिक्षा, अच्छा स्वास्थ्य, पढ़ी-लिखी मां व कर्जमुक्त समाजको साकार करने पर जोर दिया। उन्होंने आह्वान किया कि समाज को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाकर और कुरीतियों को जड़ से मिटाकर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। श्रद्धांजलि सभा में छात्रावास समिति संरक्षक चेतन धाभाई, रामधन गुर्जर, पोखर गुर्जर, मदन गुर्जर, रामपाली सरपंच सांवरलाल गुर्जर, लसाड़िया सरपंच बद्री गुर्जर, भराई सरपंच सुखलाल गुर्जर सहित गणेश गुर्जर, भोमाराम गुर्जर, भेरुलाल गुर्जर, जालम सिंह गुर्जर, सत्य प्रकाश गुर्जर, कानाराम गुर्जर, महावीर भड़ाना, अंबालाल गुर्जर, खुशपाल गुर्जर, कालू गुर्जर, हनुमान गुर्जर, राम सिंह गुर्जर, शैतान गुर्जर, देवकरण गुर्जर, बसराम गुर्जर, शोभाग गुर्जर, आशाराम गुर्जर, अंकित गुर्जर, रितेश गुर्जर, लेखराज गुर्जर व समाज के अनेक जने उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES