Homeसामाजिकभारत विकास परिषद की प्रकल्प कार्यशाला सम्पन्न, सेवा–संपर्क–संस्कार की भावना पर दिया...

भारत विकास परिषद की प्रकल्प कार्यशाला सम्पन्न, सेवा–संपर्क–संस्कार की भावना पर दिया गया जोर

केकड़ी, 09 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भारत विकास परिषद शाखा केकड़ी द्वारा प्रकल्प कार्यशाला 202627 का आयोजन राजपुरा रोड स्थित सुंदरम गार्डन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता व स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रीय पर्यावरण संयोजक दिलीप पारीक, राजस्थान मध्य प्रांत के महासचिव आनंद सिंह राठौड़ व शाखा अध्यक्ष बहादुर सिंह शक्तावत मंचस्थ रहे, जिनका शाखा सदस्यों द्वारा तिलक लगाकर व उपरना पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यशाला में परिषद के प्रमुख सूत्रों पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रमुख प्रकल्पों व गतिविधियों पर हुआ मंथन: शाखा अध्यक्ष बहादुर सिंह शक्तावत ने संपर्क, सहयोग, सेवा, पर्यावरण व संस्कार की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। संपर्क संयोजक रामधन प्रजापति ने कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने के लिए संपर्क को मुख्य माध्यम बताया। सेवा प्रकल्प संयोजक सर्वेश विजय ने सेवा को परिषद की रीढ़ की हड्डी बताते हुए सामाजिक सार्थकता के लिए इसे अनिवार्य बताया। क्षेत्रीय पर्यावरण संयोजक दिलीप पारीक ने अधिक जनभागीदारी से संगठन सशक्त करने व प्रांतीय महासचिव आनंद सिंह राठौड़ ने समाज में समर्पण की भावना से जनविश्वास अर्जित करने की बात कही।

केकड़ी: भारत विकास परिषद के कार्यक्रम में उपस्थित दायित्वधारी।

आभा बेली बनीं विकास रत्न’: कार्यक्रम के दौरान संस्कार संयोजक आभा बेली ने एक लाख रुपए की सेवा राशि प्रदान कर विकास रत्नका सम्मान प्राप्त किया। उन्हें द्वितीय विकास रत्न के रूप में भी सम्मानित किया गया। इस दौरान यशवंत बेली का भी विशेष स्वागत किया गया। कार्यशाला में शहर के भामाशाह व प्रबुद्ध नागरिक शिवरतन मूंदड़ा, सुभाष भाल, कैलाश चंद जैन उपस्थित रहे। साथ ही शाखा सचिव रामनिवास जैन व कोषाध्यक्ष हीरालाल सामरिया सहित अनेक दायित्वधारियों ने भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का संचालन सर्वेश विजय ने किया। समापन सामाजिक समर्पण के संकल्प के साथ हुआ।

RELATED ARTICLES