Homeक्राइम न्यूजपुलिस की नाकाबंदी में फंसा नशे का सौदागर, अवैध मादक पदार्थ व...

पुलिस की नाकाबंदी में फंसा नशे का सौदागर, अवैध मादक पदार्थ व मोटरसाइकिल सहित तस्कर गिरफ्तार

केकड़ी, 28 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भिनाय थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की जा रही नाकाबंदी के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध स्मैक व परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। थानाधिकारी ओमप्रकाश मीणा ने बताया कि अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए भिनाय-बांदनवाड़ा रोड पर देवनारायण बालक हॉस्टल के पास विशेष नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रुकवाकर तलाशी ली गई। तलाशी में चालक के पास से 2.08 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत मादक पदार्थ व वाहन को जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

आरोपी की पहचान: गिरफ्तार आरोपी की पहचान बुद्धराज गुर्जर (30) पुत्र रामदयाल निवासी सेंदरिया के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है व प्रकरण में आगे की जांच सराना थानाधिकारी के जिम्मे की गई है। पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मील व पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा के निकटतम सुपरविजन में की गई इस कार्रवाई में थानाधिकारी ओमप्रकाश मीणा, कांस्टेबल ओम सिंह, सुरेश कुमार, संजीव कुमार, सुरेश कुमार व चालक सुमित कुमार ने अहम भूमिका निभाई है। पुलिस अब इस मामले में विस्तृत अनुसंधान कर रही है ताकि तस्करी के नेटवर्क व अन्य संलिप्त लोगों का पता लगाया जा सके।

RELATED ARTICLES