Homeशिक्षाएमएलडी संस्थान: डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर विशेष आयोजन, विद्यार्थियों ने...

एमएलडी संस्थान: डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर विशेष आयोजन, विद्यार्थियों ने गुरुओं का किया पूजन, रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन

केकड़ी, 05 सितंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): पूर्व राष्ट्रपति व भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर श्री मिश्रीलाल दुबे मेमोरियल संस्थान की तीनों इकाइयों में शिक्षक दिवस श्रद्धा, सम्मान व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्री मिश्रीलाल दुबे महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक चंद्रप्रकाश दुबे, प्राचार्य डॉ. रामलाल वर्मा व जगदीश लाल विजय ने दीप प्रज्वलन कर किया। छात्राओं ने स्वागत गीत, भाषण व लघु नाटिका प्रस्तुत की। प्राचार्य डॉ. रामलाल वर्मा ने शिक्षकों को समाज का सच्चा शिल्पकार बताया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं व प्राध्यापकों को सम्मानित किया गया। मंच संचालन खुशी जांगिड़ ने किया।

केकड़ी: श्री मिश्रीलाल दुबे उच्च माध्यमिक अकादमी में शिक्षक दिवस समारोह।

श्री मिश्रीलाल दुबे उच्च माध्यमिक अकादमी केकड़ी: श्री मिश्रीलाल दुबे उच्च माध्यमिक अकादमी में निदेशक अनिरुद्ध दुबे व प्रधानाचार्य ब्रह्मानंद शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। विद्यार्थियों ने प्रधानाचार्य, शिक्षक, मैनेजमेंट व क्लर्क सहित विभिन्न भूमिकाएं निभाते हुए विद्यालय की गतिविधियों का संचालन किया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों का तिलक लगाकर, माला पहनाकर व उपहार भेंट कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर राजस्थान ग्रामीण बैंक की ओर से ऑफिस असिस्टेंट अक्षय जांगिड़ व असिस्टेंट मैनेजर सिमरन ठाकुर ने भी शिक्षकों का सम्मान किया। मंच संचालन छात्र संजय सैन ने किया। छात्रा दिव्यांशी राजपुरोहित ने आभार जताया।

केकड़ी: एमएलडी इंटरनेशनल एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह।

एमएलडी इंटरनेशनल एकेडमी केकड़ी: एमएलडी इंटरनेशनल एकेडमी में मुख्य अतिथि निदेशक प्रतिभा मैम व विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्या संगीता मैम ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना, लोक नृत्य, आधुनिक नृत्य, भाषण व लघु नाटक प्रस्तुत किए। प्रबंधन की ओर से शिक्षकों को उपहार भेंट किए गए व केक कटिंग सेरेमनी का आयोजन हुआ। चेयर रेस व दमशराश जैसे खेल भी खेले गए। मंच संचालन कक्षा 11 की छात्रा सुनिधि जांगिड़ व राधिका साहू ने किया, जबकि मीडिया प्रभारी की भूमिका रामावतार प्रजापत ने निभाई। प्रधानाचार्या मैम ने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम व गुरुजनों के सम्मान का संदेश दिया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

RELATED ARTICLES