Homeशिक्षाशिक्षक दिवस: लॉर्ड तिरुपति कॉलेज में धूमधाम से मनाया डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन...

शिक्षक दिवस: लॉर्ड तिरुपति कॉलेज में धूमधाम से मनाया डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिवस, शिक्षकों का किया सम्मान

केकड़ी, 05 सितंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): सावर रोड स्थित लॉर्ड तिरुपति महाविद्यालय में शनिवार 5 सितंबर 2026 को देश के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा शिक्षकों का तिलक लगाकर एवं रक्षाबंधन कर स्वागत-सम्मान किया। इस अवसर पर छात्रा मोनिका धाकड़ ने शिक्षक दिवस के महत्व पर विचार व्यक्त किए। व्याख्याता पूरण वर्मा ने डॉ. राधाकृष्णन की जीवनी एवं आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

मेहनत के साथ सही दिशा भी जरूरी: प्राचार्य डॉ. ज्ञानचंद जांगिड़ ने कहा कि डिजिटल युग में तकनीक शिक्षक का स्थान नहीं ले सकती उन्होंने कहा कि सफलता के लिए कठोर मेहनत के साथ सही दिशा भी जरूरी है और सही दिशा प्रदान करने में शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में असिस्टेंट डायरेक्टर दुर्गालाल कुमावत सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES