Homeधर्म एवं संस्कृतिगो सम्मान अभियान के दूसरे चरण की रणनीति तैयार, 27 जुलाई को...

गो सम्मान अभियान के दूसरे चरण की रणनीति तैयार, 27 जुलाई को कलेक्टर्स को सौंपेंगे 15 करोड़ हस्ताक्षरों का प्रार्थना पत्र

केकड़ी, 10 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): गो माता की प्रतिष्ठा व संरक्षण के लिए चलाए जा रहे गो सम्मान आह्वान अभियानके द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर बुधवार को ब्यावर रोड स्थित पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक परम पूज्य ग्वाल संत स्वामी गोपालानन्द सरस्वती महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न हुई, जिसमें आगामी रणनीति पर गंभीर मंथन किया गया। बैठक में जानकारी देते हुए बताया गया कि अभियान के तहत आगामी 27 जुलाई 2026 को देश के सभी जिला मुख्यालयों पर जिला कलेक्टर के माध्यम से सरकार को प्रार्थना पत्र सौंपे जाएंगे। संतों द्वारा इस चरण में देश भर से कुल 15 करोड़ हस्ताक्षर जुटाकर प्रार्थना पत्र के साथ सौंपने का विशाल लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

प्रबुद्धजनों ने साझा किए विचार: उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व अभियान के प्रथम चरण में गत 27 अप्रैल 2026 को देश की 5000 तहसीलों पर सवा पांच करोड़ हस्ताक्षरों के साथ प्रार्थना पत्र दिए गए थे। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अब दूसरे चरण की तैयारियों को पुरजोर तरीके से गति दी जा रही है। बैठक में गोवंश संरक्षण व अभियान की सफलता को लेकर उपस्थित प्रबुद्धजनों ने अपने विचार साझा किए। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के हीराचन्द खूंटेटा, हेमराज कच्छावा, प्रमुख गोसेवक कैलाश माली, समाजसेवी पृथ्वीराज जीनगर, रामअवतार चौधरी, धर्मराज माली, हैप्पी माली, पवन गौतम व प्रधान माली सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी व गोभक्त मौजूद रहे। सभी उपस्थित जनों ने संतों के मार्गदर्शन में अभियान के इस चरण को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES