Homeशिक्षापरीक्षा में अनुचित साधनों के प्रयोग पर कॉलेज प्रशासन सख्त, राजकीय महाविद्यालय...

परीक्षा में अनुचित साधनों के प्रयोग पर कॉलेज प्रशासन सख्त, राजकीय महाविद्यालय में पकड़ा गया नकलची छात्र

केकड़ी, 29 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU) कोटा द्वारा राजकीय महाविद्यालय केकड़ी केंद्र पर आयोजित परीक्षा के दौरान नकल का मामला सामने आया है। बीएससी पार्ट द्वितीय (विषय: रसायन शास्त्र) की परीक्षा के दौरान स्थानीय उड़नदस्ते ने एक छात्र को अनुचित साधनों का प्रयोग (नकल) करते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। प्राचार्य प्रो. (डॉ.) के.एल. मीणा ने बताया कि परीक्षा के दौरान नकल या अनुचित साधनों का प्रयोग करते पाए जाने वाले किसी भी परीक्षार्थी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। सहायक केंद्राधीक्षक प्रो. (डॉ.) रजनी यादव ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर अनुचित साधनों के प्रयोग को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने वाले अभ्यर्थियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी व अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

RELATED ARTICLES