Homeचिकित्सास्वतंत्रता दिवस पर बिखरे देशभक्ति के रंग: विभिन्न संस्थानों में आन-बान-शान से...

स्वतंत्रता दिवस पर बिखरे देशभक्ति के रंग: विभिन्न संस्थानों में आन-बान-शान से फहराया तिरंगा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में झलकी राष्ट्रप्रेम की भावना

केकड़ी, 15 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजकीय कार्यालयों, विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं सामाजिक संगठनों के तत्वावधान में विविध आयोजन हुए। इस दौरान ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम समेत विविध प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया। राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी व सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (नाइलिट) अजमेर के केकड़ी परिसर में स्वतंत्रता दिवस गरिमामय व देशभक्तिपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक शत्रुघ्न गौतम उपस्थित रहे। इस अवसर पर नाइलिट अजमेर के कार्यकारी निदेशक डॉ. संजीव गुप्ता व वैज्ञानिक डॉ. जितेंद्र भाटिया सहित अन्य मौजूद रहे। समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, कविता, एकल नृत्य व राष्ट्रप्रेम पर आधारित नाट्य प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि शत्रुघ्न गौतम ने विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में युवा शक्ति, शिक्षा, तकनीकी दक्षता व नवाचार की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए प्रेरित किया। समापन पर मुख्य अतिथि को स्मृति-चिह्न भेंट किया गया तथा प्रतियोगिताओं के विजेताओं, प्रतिभागियों, निर्णायकों व आयोजन समिति के सदस्यों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

श्री मिश्रीलाल दुबे मेमोरियल संस्थान में निदेशक डॉ. अविनाश दुबे ने झण्डारोहण किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार जांगिड़, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य बृजराज शर्मा, प्रधानाचार्या विनीता जोशी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। एम.एल.डी. इंटरनेशनल एकेडमी में मुख्य अतिथि डॉ. रितु शर्मा एवं प्रधानाचार्या संगीता कुमावत ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
राजपुरा रोड स्थित नव जीवन सेवा संस्थान में मुख्य अतिथि एडवोकेट सांवर लाल चौधरी ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर तारा प्रकाश शर्मा, रामेश्वर प्रसाद नामा, नाथू लाल टेलर, बजरंग लाल शर्मा, रामेश्वर उपाध्याय, केशर लाल चौधरी, सुनिल जैन, डॉ त्रिलोक चंद जांगिड़, शंकर लाल धाकड़, जीवराज आदि मौजूद रहे। संस्थान निदेशक ऋषिराज शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया।
अजमेर रोड स्थित सांई आईटीआई में मुख्य अतिथि मनीष जैन एवं निदेशक अरूणकुमार सिंहल ने ध्वजारोहण किया। अध्यक्षता प्राचार्य संजय कुमार शर्मा ने की। इस मौके पर नवरतन शर्मा, ओमप्रकाश जांगिड़, दीपक टेलर, रामसिंह गौड़, मनोहर सहित कई जने मौजूद रहे।
राजपुरा रोड स्थित सेन्ट्रल एकेड़मी में प्रधानाचार्य प्रमिला जैन ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।
कोर्ट केम्पस के सामने स्थित राव अमर सिंह विद्यालय में डायरेक्टर रघुराज सिंह राठौड़ ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर प्रशासनिक समन्वयक भानुप्रताप सिंह राठौड़, प्रधानाचार्य अनुराधा माहेश्वरी सहित अन्य मौजूद रहे। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य आदि की शानदार प्रस्तुति दी।
पुराना कोटा रोड पर मोलकिया स्थित वाइब्रेंट एकेडमी में सागर शर्मा एवं वीरा शर्मा ने ध्वजारोहण किया। शुरूआत में विद्यालय निदेशक रितिक मेवाड़ा, रेखा मेवाड़ा व मुख्य प्रबंधक डॉ. महेन्द्र सिंह डूडी सहित अन्य ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह के दौरान बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
सावर मार्ग स्थित लॉर्ड तिरुपति महाविद्यालय में डॉ. ज्ञानचन्द जांगिड़ ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर महाविद्यालय स्टॉफ के साथी एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
अजमेर रोड स्थित शक्ति एकेडमी में भवानी सिंह शक्तावत व राकेश कंवर शक्तावत ने झण्ड़ारोहण किया। समारोह में छोटे-छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। समारोह के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुति देती बालिकाएं।
बी.एन.पी ग्लोबल एजुकेशनल एकेडमी में स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरूआत दीप प्रज्जवलन से हुई। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य नंद किशोर शर्मा, विशिष्ट अतिथि रवि पांडे व विद्यालय संचालक अंकित पांडे ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम के दौरान बालक बालिकाओं ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी।
यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी में प्राचार्य डॉ. पुनीत आर शाह ने ध्वजारोहण किया। समारोह के दौरान सह आचार्य डॉ अंशुल चाहर को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का क्रियान्वयन व संचालन सह आचार्य डॉ. देवेंद्र कुमार नामा, सहायक आचार्य डॉ भारत शर्मा व डॉ साक्षी मेवाड़ा एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का क्रियान्वयन व संचालन सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र कुमार नामा, सदस्य डॉ अनुश्री नागर, डॉ भारत शर्मा, डॉ स्वाति शर्मा, डॉ खुशबु यादव व डॉ साक्षी मेवाड़ा द्वारा किया गया। इस मौके पर सभी चिकित्सा अधिकारी, शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टॉफ एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
लायंस क्लब द्वारा स्वाधीनता दिवस समारोह का आयोजन जयपुर रोड स्थित लायंस भवन में किया गया। अध्यक्ष दिनेश स्वरूप मेवाड़ा ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर सचिव सीए विकास माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष आशाराम जांगिड़, क्लब प्रशासक दिनेश गर्ग सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
राजस्थान पेंशनर समाज जिला शाखा केकड़ी के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन कोर्ट परिसर स्थित पेंशनर भवन में किया गया। मुख्य संरक्षक रामकरण चौधरी के मुख्य आतिथ्य में जिला अध्यक्ष कैलाश चंद जैन ने ध्वजारोहण किया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बस स्टैण्ड परिसर स्थित रोडवेज बुकिंग कार्यालय पर बुकिंग प्रभारी ईश्वर सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर कई स्टॉफ साथी एवं चालक—परिचालक मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES