Homeतकनीकराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस: सीएम ने केकड़ी के विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद,...

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस: सीएम ने केकड़ी के विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, जितेश का वेस्ट मैनेजमेंट मॉडल रिसर्च के लिए चयनित

केकड़ी, 11 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2026 के अवसर पर बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ साइंटिफिक रिसर्च (BISR) जयपुर में राज्य स्तरीय संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने पंचायत समिति केकड़ी के वीसी कक्ष में मौजूद पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी के विद्यार्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा संवाद किया व उन्हें नवाचार के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विज्ञान क्लब प्रभारी परिचय पांड्या ने बताया कि विद्यार्थियों ने सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य व विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के जिला समन्वयक बृजराज शर्मा के निर्देशन में वैज्ञानिक बारीकियों को समझा। प्रधानाचार्य गोपाल लाल रेगर ने विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की।

वेस्ट मैनेजमेंट मॉडल की हुई सराहना: इस दौरान विद्यार्थी जितेश लोधा द्वारा वेस्ट मैनेजमेंट (वेट एंड ड्राई) सिस्टमपर आधारित एक विशेष मॉडल प्रस्तुत किया गया। जिसमें गीले व सूखे कचरे के पृथक्करण एवं प्रभावी प्रबंधन की उपयोगिता को प्रदर्शित किया गया। उपस्थित अधिकारियों ने इस नवाचार की सराहना की व मॉडल को आगे के अनुसंधान (Research) के लिए बीआईएसआर (BISR) जयपुर भेजने का निर्णय लिया। संवाद कार्यक्रम में शिवानी महावर, रोहित माहेश्वरी, अभिषेक प्रजापति, दैविक लखोटिया, धर्मेंद्र सैनी, मोहम्मद हसन व केशव सिंह चौहान सहित अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES