Homeराजनीतिभाजपा की संगठनात्मक बैठक संपन्न: जन कल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों के...

भाजपा की संगठनात्मक बैठक संपन्न: जन कल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों के प्रचार-प्रसार पर दिया जोर

केकड़ी, 11 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल केकड़ी की संगठनात्मक बैठक सोमवार को नगरपालिका स्थित विधायक जनसुनवाई केंद्र पर आयोजित की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता गैना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस बैठक में संगठन की मजबूती व आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए सरिता गैना ने कहा कि केंद्र व राज्य की डबल इंजन सरकार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जनकल्याणकारी नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने का मुख्य दायित्व मंडल व बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि पात्र व्यक्ति योजनाओं का लाभ उठा सकें।

सोशल मीडिया पर प्रचार की आवश्यकता: विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह शक्तावत ने कार्यकर्ताओं से कहा कि विधानसभा क्षेत्र में हजारों करोड़ के विकास कार्य हो रहे हैं। इन कार्यों से क्षेत्र की दशा व दिशा परिवर्तित होने वाली है। आवश्यकता इस बात की है कि कार्यकर्ता मीडिया व सोशल मीडिया के माध्यम से इन अभूतपूर्व कार्यों का लगातार प्रचार-प्रसार करें। वहीं जिला महामंत्री रायचंद बागड़ी ने प्रदेश व जिला संगठन द्वारा दिए गए आगामी दिशा-निर्देशों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रितेश जैन ने की। इस दौरान जिला प्रवक्ता सत्यनारायण चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

केकड़ी: भाजपा की संगठनात्मक बैठक को संबोधित करते वक्ता।

बैठक में इनकी रही उपस्थिति: बैठक में उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह शक्तावत, धनराज चौधरी, महामंत्री कैलाश चौधरी, आईटी प्रकोष्ठ जिला संयोजक रोहित जांगिड़, जिला महिला उपाध्यक्ष पूनम कंवर, जिला महिला मंत्री दमयंती जोशी, चित्रा व्यास, उषा जैन, अनिल राठी, लोकेश साहू, दशरथ साहू, संजय बेनीवाल, सुरेश साहू, राजेश मेहरचंदानी, प्रीतम जैन, महावीर साहू, हेमराज आचार्य, कमल सांखला, विनोद गोठरवाल, महेश नायक, चंद्रप्रकाश शर्मा, रोहन राठी, रफीक मंसूरी व मोहित शर्मा सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES