केकड़ी, 17 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): माहेश्वरी समाज के तत्वावधान में महेश नवमी महोत्सव 2026 का शुभारंभ मंगलवार को महेश वाटिका स्थित मंदिर परिसर में पूजा अर्चना के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्ज्वलन, महेश पताका ध्वजारोहण व भगवान महेश की विशेष आराधना के साथ हुई। इस अवसर पर समाज के बच्चों, युवाओं, मातृशक्ति व वरिष्ठजनों की उपस्थिति रही। महोत्सव के तहत नवयुवक मंडल व महिला मंडल द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों व युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।

सभी वर्गों की रही सहभागिता: कार्यक्रम संयोजक छीतरमल न्याती ने बताया कि महेश नवमी महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर समाज के सभी वर्गों की सक्रिय सहभागिता रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी दिनों में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को भी समाज के इसी सहयोग, ऊर्जा व सहभागिता से सफलतापूर्वक आयोजित किया जाएगा। अंत में न्याती ने सभी पदाधिकारियों, समर्पित कार्यकर्ताओं, नवयुवक मंडल, महिला मंडल व उपस्थित समाजबंधुओं का आभार जताया।

