केकड़ी, 26 सितंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी के तत्वावधान में आगामी 1 से 7 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय 14 वर्ष छात्र एवं छात्रा हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से करीब 90 टीमों के शामिल होने तथा लगभग 2000 छात्र-छात्राओं के केकड़ी पहुंचने की संभावना है। प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को पीएमश्री विद्यालय में बैठक आयोजित की गई। एसीबीईओ बहादुर सिंह शक्तावत की उपस्थिति में हुई बैठक में प्रतियोगिता संयोजक एवं प्रधानाचार्य गोपाल लाल रेगर सहित संबंधित अधिकारियों एवं शिक्षकों ने आयोजन की व्यवस्थाओं पर चर्चा की।

समितियों का गठन: बैठक में प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए खिलाड़ियों के आवास, चिकित्सा, वित्त, क्रीड़ा सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर समितियों का गठन किया गया। समितियों को सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए, ताकि प्रदेशभर से आने वाले खिलाड़ियों एवं दलों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। इस दौरान प्रधानाचार्य गुलाबचंद पंवार, व्याख्याता शारीरिक शिक्षक गुलाबचंद मेघवंशी, शारीरिक शिक्षक अरविंद अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी व्याख्याता परिचय पांडेय ने बताया कि प्रतियोगिता को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए विद्यालय एवं आयोजन समिति द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।


