Homeसमाजओसवाल जैन समाज ने ‘खमत खामणा’ के साथ मनाया क्षमावणी पर्व, वर्षभर...

ओसवाल जैन समाज ने ‘खमत खामणा’ के साथ मनाया क्षमावणी पर्व, वर्षभर की भूलों के लिए मांगी क्षमा

केकड़ी, 16 सितंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी में ओसवाल समाज द्वारा बुधवार को क्षमावणी पर्व मनाया गया। श्री जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ के सदस्यों ने सब्जी मण्डी स्थित कुशल भवन परिसर में एक दूसरों को खमत खामणा कह कर वर्ष भर में जाने अनजाने में हुई भूलों के लिए क्षमायाचना की। इस अवसर पर खरतरगच्छ संघ के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह सिंघवी ने कहा कि जो व्यक्ति क्षमा मांगने व क्षमा करने की कला सीख लेता है वह जीवन को जीने  की कला को जान लेता है। मानव की सफलता अहंकार में नहीं क्षमा में है। सामूहिक क्षमापना के बाद समस्त श्रीसंघ ने स्थानक भवन में विराजित महासती कमला श्रीजी म.सा. ससंघ एवं उपाश्रय भवन ​में विराजित साध्वी विशेषमाला श्रीजी म.सा. ससंघ के दर्शन किए एवं मांगलिक लेकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

ये रहे मौजूद: इस मौके पर उदयसिंह धम्माणी, गौतम चन्द बग्गाणी, राजेन्द्र धूपिया, गौतमचन्द रूपावत, सुभाष चौरड़िया, नीरज लोढ़ा, भंवरलाल मेड़तवाल, शांतिलाल चौरड़िया, उमराव मल मेड़तलवाल, निहालचन्द मेड़तवाल, राकेश मेड़तवाल, छोटूलाल पालड़ेचा, निहालचन्द मेड़तवाल, नवीन ताथेड़, सुनिल कुमार संचेती, दीपक धूपिया, गौरव धूपिया, अभिनव सिंघवी, तरूण मेड़तवाल, अंकुर मेड़तवाल, देवेन्द्र सिंघवी समेत समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES