Thursday, April 24, 2025
Homeशासन प्रशासनशहर के अनेक इलाकों में बिजली रहेगी गुल, चार घण्टे प्रभावित रहेगा...

शहर के अनेक इलाकों में बिजली रहेगी गुल, चार घण्टे प्रभावित रहेगा जनजीवन

केकड़ी, 23 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के चलते गुरुवार को केकड़ी शहर के अनेक इलाकों में चार घण्टे लाइट कटौती रहेगी। अजमेर विद्युत वितरण निगम के सहायक अभियंता मुकेश मीणा ने बताया कि गुरुवार को 11 केवी उद्योग फीडर का आवश्यक रखरखाव किया जाएगा। इस दौरान मास्टर कॉलोनी, संतोष नगर, कृष्णा विहार, रघु कॉलोनी, आदि इलाकों में सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

यहां भी बंद रहेगी लाइट इसी प्रकार सुख शांति नगर, गोपालपुरा, कल्याण कॉलोनी, शास्त्री नगर, जगदीश कॉलोनी, हरिओम कॉलोनी, प्रकाश कॉलोनी, माणक नगर, जोशी कॉलोनी, न्यू कृष्णा नगर, वृंदावन नगर, विवेक नगर, गोकुल नगर, कृष्णा नगर, पार्श्वनाथ कॉलोनी, प्रशासनिक कॉलोनी, अशोक नगर, शिव कॉलोनी, रतन नगर, अजमेर रोड, पीएचईडी पंप हाउस आदि इलाकों में भी सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

 

RELATED ARTICLES