केकड़ी, 15 अप्रैल (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में द वायब्रेंट एकेडमी स्कूल ने अपनी सफलता का परचम लहराया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। परीक्षा परिणाम में आदित्य जांगिड़ व दक्ष विजय ने 92.60% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। इनके साथ ही कई अन्य विद्यार्थियों ने भी उच्च अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया व संस्थान का नाम रोशन किया।

मेहनत व मार्गदर्शन का मिला फल: विद्यालय के निदेशक रितिक मेवाड़ा व मुख्य प्रबंधक डॉ. महेन्द्र सिंह डूडी ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का कठिन परिश्रम, शिक्षकों का उचित मार्गदर्शन व अभिभावकों का निरंतर सहयोग ही इस शानदार सफलता का आधार है। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में मिठाई बांटकर खुशियां मनाई गईं। प्रबंधन ने भविष्य में भी शैक्षणिक गुणवत्ता को बनाए रखते हुए इसी प्रकार के उत्कृष्ट परिणाम देने का संकल्प दोहराया है।


