केकड़ी, 26 सितंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): जूनिया क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने अलग-अलग स्थानों से दो विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी कर लिए। मामले में विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता सुरेश कुमार खींची की रिपोर्ट पर केकड़ी शहर थाना पुलिस ने विद्युत अधिनियम की धारा 136 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार रिपोर्ट में बताया गया कि 23 सितंबर की मध्यरात्रि बीड़ के बालाजी जूनिया से 5 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर तथा 18 अगस्त की मध्यरात्रि कल्याणपुरा नायकी से 5 केवीए क्षमता का एक अन्य ट्रांसफार्मर अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई प्रेम सिंह को सौंपी है।


