केकड़ी, 09 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित हर घर तिरंगा अभियान में शनिवार 10 अगस्त को जिला प्रशासन द्वारा केकड़ी शहर में एक विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली का शुभारंभ सुबह 10:15 बजे नगर परिषद से होगा। नगर परिषद केकड़ी ने तिरंगा रैली में केकड़ी वासियों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और इस रैली को सफल बनाने का अनुरोध किया है।
केसरिया वस्त्र पहनने का अनुरोध तिरंगा रैली में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों से भगवा या केसरिया वस्त्र पहनने का अनुरोध किया गया है। यह वस्त्र कुर्ता, टी-शर्ट, शर्ट आदि कुछ भी हो सकते हैं। इसी के साथ सिर पर भगवा पगड़ी या साफा भी धारण किया जा सकता है। यह तिरंगा रैली देश की अखंडता और एकता के प्रति समर्पण का प्रतीक होगी। इसमें केकड़ी जिले के गणमान्य नागरिक एवं अधिकारी कर्मचारी भाग लेंगे।