Wednesday, April 23, 2025
Homeक्राइम न्यूजजमीनी विवाद को लेकर फायरिंग, गोली लगने से बुजुर्ग घायल, प्राथमिक उपचार...

जमीनी विवाद को लेकर फायरिंग, गोली लगने से बुजुर्ग घायल, प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर रैफर

केकड़ी, 09 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी जिले के सराना थाना क्षेत्र में प्लॉट के विवाद को लेकर फायरिंग का मामला सामने आया है। गोली लगने से एक बुजुर्ग घायल हो गया है। जिसका अजमेर के जेएलएन अस्पताल में उपचार चल रहा है। परिवार के लोगों ने डकैत धनसिंह पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। यह घटना दोपहर करीब 1 बजे सराना थाना क्षेत्र के टांटोटी कस्बे की है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के मध्य एक प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा है।

मौके पर पहुंची पुलिस प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि डकैत धन सिंह, विजेंद्र सिंह और गोपाल सिंह ने टांटोटी निवासी रामपाल बागरिया पुत्र गोपाल बागरिया पर फायरिंग की है। जिसमे रामपाल बागरिया के गोली लगी है। इसके बाद परिजन उसे टांटोटी अस्पताल लेकर गए। जहां से गंभीर हालत में अजमेर के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामचंद्र सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरु की।

केकड़ी: टांटोटी गोलीकांड में घायल बुजुर्ग।

क्या है मामला वहीं रामपाल बागरिया की पत्नी लाली देवी ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर में अपने प्लॉट पर नींव खुदाई का काम कर रहे थे। इसी दौरान डकैत धन सिंह, विजेंद्र सिंह, गोपाल सिंह सहित सात आठ जने आए और उन पर फायरिंग कर दी। फायरिंग से पति रामपाल बागरिया को गोली लगी है। वहीं उसके बेटे ने छिपकर अपनी जान बचाई। परिजनों के साथ भी मारपीट की गई है। सूचना मिलने पर सराना थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES