Homeशासन प्रशासनरविवार सुबह दो घंटे बिजली बंद: 33/11 केवी सबस्टेशन पर रख-रखाव, केकड़ी...

रविवार सुबह दो घंटे बिजली बंद: 33/11 केवी सबस्टेशन पर रख-रखाव, केकड़ी के कई इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

केकड़ी, 12 सितंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): 33/11 केवी सबस्टेशन केकड़ी पर आवश्यक रख-रखाव एवं मरम्मत कार्य के चलते रविवार 13 सितंबर 2026 को शहर एवं आसपास के कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। अजमेर विद्युत वितरण निगम के कनिष्ठ अभियंता दीपाराम बलाई ने बताया कि रविवार सुबह 7:30 बजे से 9:30 बजे तक 11 केवी फीडर अजगरा, धुवालिया, कचहरी, उद्योग, माइक्रो, भैरू गेट, ब्यावर रोड, बस स्टैंड एवं उगाई से संबंधित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान जगदीशपुरा, कल्याण कॉलोनी, शांतिनाथ नगर, गोपालपुरा, कृष्णा नगर, राजपुरा का रास्ता, चंद्रप्रभु नगर, अशोक नगर, अंबेडकर छात्रावास, प्रकाश कॉलोनी, काजीपुरा, जगदंबा कॉलोनी, जयपुर रोड, जैन कॉलेज, बोहरा कॉलोनी, ढंड का रास्ता सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

इन इलाकों में भी बंद रहेगी बिजली: इसी प्रकार सापंदा रोड, जूनिया गेट, सिंधी कॉलोनी, लव-कुश कॉलोनी, बस स्टैंड, मालवीय नगर, प्रिया कॉलोनी, सावर रोड बाइपास, नगर पालिका, पटेल मैदान, कोर्ट परिसर, तेलियान मंदिर, अजमेरी गेट, कटला मस्जिद, अस्थल मोहल्ला, खिड़की मेट, सरसड़ी गेट, लोढ़ा चौक, तेली मोहल्ला मोटला सहित संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसके अलावा सरसड़ी, उगाई, उगानखेड़ा एवं मेवदा खुर्द सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी निर्धारित अवधि के दौरान बिजली बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित शटडाउन अवधि को ध्यान में रखते हुए आवश्यक विद्युत संबंधी कार्य पहले ही निपटा लें तथा सहयोग प्रदान करें।

RELATED ARTICLES