Homeविधिक सेवाबार एसोसिएशन ने निभाई गौरवशाली परंपरा, नवागंतुक न्यायिक अधिकारियों व उपखंड अधिकारी...

बार एसोसिएशन ने निभाई गौरवशाली परंपरा, नवागंतुक न्यायिक अधिकारियों व उपखंड अधिकारी का किया स्वागत

केकड़ी, 01 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): जिला बार एसोसिएशन की ओर से सोमवार को अभिभाषक कक्ष में एक समारोह आयोजित कर नवागंतुक न्यायिक अधिकारियों व उपखंड अधिकारी का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। समारोह में एसीजेएम क्रम संख्या 1 आशीष बैंदारा, एसीजेएम क्रम संख्या 2 बीना मीना, न्यायिक मजिस्ट्रेट मोहम्मद शरीक तथा उपखंड अधिकारी सुरेश कुमार बलाई का बार एसोसिएशन की ओर से माला एवं साफा पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयमाला पानीगर व प्रवीण कुमार वर्मा भी उपस्थित रहे। नवागंतुक अधिकारियों ने अपने उद्बोधन में बार की परंपरा की सराहना की व बेहतर न्यायिक समन्वय पर बल दिया।

बार व बेंच के मधुर संबंधों पर जोर: स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए बार अध्यक्ष सीताराम कुमावत ने कहा कि नवीन न्यायिक अधिकारियों का स्वागत केकड़ी बार की गौरवशाली परंपरा रही है। उन्होंने जोर दिया कि बार एवं बेंच के मध्य मधुर संबंध होने पर ही न्याय की परिकल्पना साकार होती है। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता राजेन्द्रप्रसाद अग्रवाल व चेतन धाभाई ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच वरिष्ठ अधिवक्ता अब्दुल सलीम गौरी ने गीत-गजलों और महिला अधिवक्ता सानिया सेन ने कविता के माध्यम से नवागंतुक अधिकारियों का स्वागत किया। 

केकड़ी: स्वागत समारोह में उपस्थित अधिवक्तागण।

ये रहे मौजूद: समारोह में उपाध्यक्ष द्वारका प्रसाद पंचोली, सचिव समकित जैन, कोषाध्यक्ष रविशंकर पंवार, सह कोषाध्यक्ष आशा पाराशर, पुस्तकालयाध्यक्ष आदित्य भानसिंह राठौड़, वित्त सचिव फरीद खान सहित कार्यकारिणी सदस्य विजेन्द्र पाराशर, अमित बसेर, भारती पापटानी व शिमला कुमारी लुहार, वरिष्ठ अधिवक्ता नवल किशोर पारीक, शिवप्रतापसिंह राठौड़, मुकेश गुर्जर, लोकेश शर्मा, रामदेव सेन, परवेज नकवी, दशरथसिंह कांदलोत, नितिन जोशी, धर्मेंद्रसिंह राठौड़, योगेंद्रसिंह, रमेश मीणा, रोडूमल सोलंकी, अब्दुल रहीम गौरी, प्रहलाद वर्मा, रामेश्वर कुमावत, मुकेश गढ़वाल, विष्णु तेली व डीएल वर्मा सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट रामावतार मीणा ने किया।

RELATED ARTICLES