Homeराजनीतिमहिला कांग्रेस अधिवेशन: केकड़ी की महिलाओं ने दर्ज कराई उपस्थिति, बेटियों को...

महिला कांग्रेस अधिवेशन: केकड़ी की महिलाओं ने दर्ज कराई उपस्थिति, बेटियों को पढ़ाने व बचाने का लिया संकल्प

केकड़ी, 27 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): अजमेर सर्किट हाउस में आयोजित महिला अधिवेशन में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने कांग्रेस संगठन को मजबूत कर महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ मजबूती से लड़ने का आह्वान किया। अधिवेशन में अजमेर के साथ-साथ केकड़ी की महिला सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव सीमा चौधरी ने बताया कि अधिवेशन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने कन्या भ्रूण हत्या पर गहरी पीड़ा व्यक्त की। उन्होंने बेटियों को पढ़ाने व उन्हें बचाने का नारा देते हुए समाज से नशे को पूरी तरह खत्म करने के लिए महिलाओं को आगे आने की अपील की।

राष्ट्रीय व स्थानीय मुद्दों पर हुई चर्चा: अधिवेशन में प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती देने, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों, मनरेगा की वर्तमान स्थिति, महंगाई व बढ़ती बेरोजगारी जैसे गंभीर विषयों पर विस्तार से चर्चा की। वहीं राष्ट्रीय महासचिव शबनम बानो ने ईवीएम से जुड़े विवादों व राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त किए जाने जैसे राष्ट्रीय मुद्दों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। इस दौरान डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साझा करते हुए बताया कि पशुपालन के जरिए क्षेत्र की 21 हजार से अधिक महिलाओं को सीधे तौर पर रोजगार से जोड़ा गया है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन रही है।

इन्होंने किया केकड़ी का प्रतिनिधित्व: बैठक में प्रदेश महासचिव डॉ. सीमा चौधरी, केकड़ी ब्लॉक अध्यक्ष रिया सिंह चौधरी, उपाध्यक्ष सीमा शर्मा, महामंत्री सजना गुर्जर, सचिव आरती मीणा, कोषाध्यक्ष नीलम रेगर, नेहा देवी, संजू शर्मा, सीमा व्यास, कैलाश सोनी, मोना टेलर, सीमा गुर्जर, सरिता कीर, आशा विजयवर्गीय, सोनिया सैनी, शिमला देवी, गुलशन बानो, रेहाना बानो व मैना सहित केकड़ी की कई महिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रही।

RELATED ARTICLES