Homeक्राइम न्यूजवेटर बनकर शादियां अटेंड करते थे नाबालिग, शौक पूरे करने के लिए...

वेटर बनकर शादियां अटेंड करते थे नाबालिग, शौक पूरे करने के लिए चुराईं 15 मोटरसाइकिलें; पुलिस ने किया भंडाफोड़

केकड़ी, 04 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): शहर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में 3 नाबालिग बाल अपचारियों को निरुद्ध कर उनके कब्जे से चोरी की 15 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। शहर थाने में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला (IPS) ने इस पूरी सफलता का खुलासा किया। अग्रवाला ने बताया कि पकड़े गए नाबालिग आरोपी शातिर तरीके से वारदातों को अंजाम देते थे। ये लड़के शादी समारोहों में वेटर का काम करते थे, ताकि किसी को उन पर शक न हो। उन्होंने बताया कि ये नाबालिग अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए भीड़भाड़ वाले स्थानों व शादी समारोहों से दुपहिया वाहन पार कर देते थे।

केकड़ी: बाइक चोरी की वारदातों का खुलासा करते पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला।

दो कांस्टेबलों की पैनी नजर ने बिछाया जाल: इस गिरोह को पकड़ने में पुलिस टीम के सूचना अधिकारी कानिस्टेबल पुखराज व नीरज कुमार की विशेष भूमिका रही। ये पुलिसकर्मी पिछले कई दिनों से शादी समारोहों मेंमेहमानों के बीच रहकर संदिग्ध नाबालिगों की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। सटीक सूचना के आधार पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही करते हुए इन्हें निरुद्ध किया गया। गिरोह का एक अन्य सदस्य जो पूर्व में जयपुर में वाहन चोरी के मामलों में वांछित था, उसे पकड़कर जयपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका: पुलिस अधीक्षक के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में सरवाड़, मालपुरा, टोंक, जयपुर व अजमेर क्षेत्रों से वाहन चोरी करना स्वीकार किया है। गिरोह से अभी विस्तृत पूछताछ जारी है जिससे अन्य वारदातों के खुलने की संभावना है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मील व पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा के निकटतम सुपरविजन में की गई इस कार्यवाही में थानाधिकारी अनिल शर्मा, एसआई बनवारीलाल मीणा, कांस्टेबल पुखराज (विशेष योगदान), नीरज कुमार (विशेष योगदान), रूपनारायण व दिनेश कुमार शामिल है।

केकड़ी: पुलिस द्वारा बरामद बाइक के इंजन व चेसिस नंबर की डिटेल।
RELATED ARTICLES