Homeशासन प्रशासननवनियुक्त उपखण्ड अधिकारी बलाई ने ग्रहण किया पदभार; बोले-वंचितों तक सरकारी योजनाओं...

नवनियुक्त उपखण्ड अधिकारी बलाई ने ग्रहण किया पदभार; बोले-वंचितों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना पहली प्राथमिकता

केकड़ी, 20 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): आर.ए.एस. सुरेश कुमार बलाई ने बुधवार को केकड़ी उपखण्ड अधिकारी का कार्यभार ग्रहण कर लिया। पद ग्रहण करने के बाद बलाई ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि प्रशासनिक कार्यों को जवाबदेही के साथ पूरा करना उनकी पहली प्राथमिकता है, साथ ही सरकार की लाभकारी योजनाओं का लाभ वंचित वर्ग तक पहुंचे इसके लिए कार्य किया जाएगा। कार्यभार ग्रहण करने के बाद बलाई ने उपखण्ड कार्यालय एवं निर्वाचन कार्यालय में कार्यरत कार्मिकों से चर्चा की तथा कार्यालय परिसर का जायजा लिया।

RELATED ARTICLES