Homeक्राइम न्यूजअवैध मादक पदार्थ तस्करी में प्रयुक्त कार का मालिक गिरफ्तार, पुलिस की...

अवैध मादक पदार्थ तस्करी में प्रयुक्त कार का मालिक गिरफ्तार, पुलिस की विशेष टीम ने भीलवाड़ा से दबोचा

केकड़ी, 20 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): सरवाड़ थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम व अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डोडा पोस्त तस्करी में प्रयुक्त कार के मालिक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में अजमेर सेन्ट्रल जेल भेज दिया गया। मामले के अनुसार 12 जनवरी 2025 को सरहद मनोहरपुरा में भैरूजी के स्थान के पास नाकाबंदी के दौरान वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान पुलिस टीम ने गांव की तरफ से आई एक सफेद रंग की अल्टो कार को रुकवाकर तलाशी ली। कार में 20.240 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त बरामद होने पर पुलिस ने अभियुक्त शुभम वैष्णव को गिरफ्तार किया तथा इस संबंध में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।

पुलिस टीम ने दिखाई मुस्तैदी: मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश मील व वृत्ताधिकारी हर्षित शर्मा के सुपरविजन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। थानाधिकारी रामपाल शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए तस्करी में प्रयुक्त वाहन के मालिक हिमांशु खटीक (24) पुत्र फतेहलाल खटीक निवासी बिजोलिया (जिला भीलवाड़ा) को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्यवाही में थानाधिकारी रामपाल शर्मा के साथ हेड कांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद, हेड कांस्टेबल मनीष व कांस्टेबल शुभकरण की सराहनीय भूमिका रही।

RELATED ARTICLES