Homeसामाजिकअभिरुचि शिविर का उत्साहपूर्ण आगाज: 12 रचनात्मक विधाओं में हुनर सीख रहे...

अभिरुचि शिविर का उत्साहपूर्ण आगाज: 12 रचनात्मक विधाओं में हुनर सीख रहे हैं 150 बच्चे, अनुभवी प्रशिक्षक दे रहे ट्रेनिंग

केकड़ी, 21 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भारत विकास परिषद शाखा के तत्वावधान में आयोजित अभिरुचि शिविर का शुभारंभ बुधवार 21 मई को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। शिविर के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कैलाश चंद जैन उपस्थित रहे। कार्यक्रम को लेकर पहले ही दिन विद्यार्थियों व अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। शिविर के माध्यम से बच्चों व युवाओं की छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से विभिन्न रचनात्मक व उपयोगी विधाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस अवसर पर महिला संयोजिका अंजू विजय ने शिविर की रूपरेखा व उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि शिविर में कुल 12 विधाओं का प्रशिक्षण अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा प्रदान किया जाएगा।

प्रतिभा को मिलेगा मंच: अभिरुचि शिविर प्रकल्प प्रभारी रेखा मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे शिविर बच्चों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास बढ़ाने व रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से इस शिविर का पूर्ण लाभ उठाने का आह्वान किया। शिविर में ड्राइंग (सीनियर) का प्रशिक्षण सलोनी विजय, मेहंदी कला का जिया पांचाल, कर्सिव राइटिंग का सोनाली राठी, इंग्लिश स्पीकिंग का डॉ. आजाद, डांस (जूनियर) का रुचिका शर्मा, नेल आर्ट का आरती पांचाल, ब्यूटीशियन का रूपाली शर्मा, ढोलक का योगिता वासवानी, डांस सीनियर का सचिन शर्मा, आर्ट एंड क्राफ्ट का ऐश्वर्या सोनी, सिलाई का गरिमा सोनी एवं ड्राइंग (जूनियर) का प्रशिक्षण गौरव पोपटानी द्वारा दिया जा रहा है।

केकड़ी: अभिरूचि शिविर में विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण देने वाले दक्ष प्रशिक्षक।

प्रथम दिन 150 पंजीकरण: शिविर को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह दिखाई दिया व प्रथम दिन ही लगभग 150 प्रतिभागियों का पंजीयन किया गया। कार्यक्रम का संचालन रामधन प्रजापत ने किया। उद्घाटन समारोह में शाखा सचिव रामनिवास जैन, सूर्य प्रकाश विजय, लोकेश शास्त्री, यशवंत बैली, नंदलाल गर्ग, रामधन प्रजापत, पुरुषोत्तम काबरा, संस्कार संयोजक आभा बेली, सरोज साहू, सरिता विजय, सुमन जैन, राधा विजय, मधु काबरा, ममता विजय, कैलाश देवी सोनी, संगीता विजय, मधु गर्ग एवं ज्योति विजय सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि आगामी दिनों में शिविर के माध्यम से बच्चों को नई कला, संस्कार व व्यक्तित्व विकास के विविध आयामों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

RELATED ARTICLES