Homeखेलकूद3 जून से शुरू होगा ग्रीष्मकालीन हॉकी प्रशिक्षण शिविर, 18 वर्ष से...

3 जून से शुरू होगा ग्रीष्मकालीन हॉकी प्रशिक्षण शिविर, 18 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ी ले सकेंगे भाग

केकड़ी, 02 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) अजमेर के आदेशानुसार छात्र व छात्राओं के लिए ग्रीष्मकालीन हॉकी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 3 जून 2026 से 17 जून 2026 तक पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में किया जाएगा। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य हॉकी प्रतिभाओं को निखारना व उन्हें उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। शिविर प्रभारी गुलाब चंद मेघवंशी (शारीरिक शिक्षक) ने बताया कि शिविर में भाग लेने वाले खिलाड़ी की आयु 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष से कम होनी चाहिए। कक्षा 6 से 11 तक उत्तीर्ण करने वाले अध्ययनरत खिलाड़ी इसमें भाग ले सकेंगे।

3 जून को सुबह 6 बजे दर्ज करानी होगी ​उपस्थिति: पंजीकरण के समय प्रतिभागियों को अपने साथ हाल ही में उत्तीर्ण कक्षा की अंकतालिका की फोटोप्रति व राष्ट्रीय, राज्य एवं जिला स्तर के खेल प्रमाण-पत्रों की फोटोप्रतियां लानी होंगी। शिविर में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को 3 जून को प्रातः 6 बजे अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। शिविर के दौरान सभी खिलाड़ियों को अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा तकनीकी व व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। मीडिया प्रभारी परिचय पांड्या ने जिले के अधिकाधिक हॉकी खिलाड़ियों से इस प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने का आह्वान किया है।

RELATED ARTICLES