Homeशासन प्रशासनडाक विभाग की जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंचीं ग्रामीणों के द्वार, शिविर में हुए...

डाक विभाग की जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंचीं ग्रामीणों के द्वार, शिविर में हुए 45 लोगों के आधार संबंधी कार्य, 34 नए खाते खोले

केकड़ी, 09 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): डाक विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए डाक सेवा जन सेवा मिशनके तहत हरपुरा गांव के बालाजी चौक में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। ब्यावर डाकघर अधीक्षक कमलेश प्रजापत के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। हरपुरा शाखा डाकपाल राजेश चौधरी द्वारा आयोजित इस कैंप में ग्रामीणों को डाक विभाग की विभिन्न बचत व कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई व मौके पर ही उनके लाभ सुनिश्चित किए गए। शिविर के दौरान आधार ऑपरेटर रवि कुमार टेलर द्वारा कुल 45 ग्रामवासियों के नए आधार कार्ड बनाने व पुराने आधार में सुधार (अपडेट) से संबंधित कार्य किए गए। इसके साथ ही भारत सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत ग्रामीणों के 34 नए खाते भी मौके पर ही खोले गए।

प्रत्येक ग्राम पंचायत में लगेंगे शिविर: केकड़ी डाकघर निरीक्षक विनोद सुजेडिया ने बताया कि केकड़ी उपखंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों में डाक विभाग द्वारा भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के शिविर प्रतिदिन आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि यदि किसी भी ग्राम पंचायत में आधार कार्य अथवा अन्य योजनाओं से संबंधित कैंप लगवाना हो, तो इसके लिए सीधे केकड़ी डाकघर निरीक्षक से संपर्क किया जा सकता है। इस शिविर की अध्यक्षता समाजसेवी मदन लाल मेवाड़ा ने की। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के उपयोगी कैंप के आयोजन की सराहना की व ग्रामीणों को घर के पास ही सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए डाक विभाग की टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया।

RELATED ARTICLES