केकड़ी, 10 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा अजमेर रोड स्थित पंचमुखी बालाजी मंदिर परिसर में एक भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने भाग लेकर देश की समृद्धि व विकास के लिए सामूहिक प्रार्थना की। इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक शत्रुघ्न गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है व आगामी दिनों में अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी राज्य बजट में मुख्यमंत्री से क्षेत्र में गर्ल्स कॉलेज स्वीकृत करने की पुरजोर मांग की जाएगी। इस प्रस्तावित कॉलेज का निर्माण पुराने अस्पताल परिसर अथवा किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर कराया जा सकता है।

केकड़ी को मिलेगी 30 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात: विधायक शत्रुघ्न गौतम ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष जो भी प्रस्ताव रखे गए हैं, उन्हें सकारात्मक स्वीकृति मिली है। इसी कड़ी में क्षेत्र को जल्द ही 30 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात मिलने वाली है। इन बसों के सुचारू संचालन के लिए स्थानीय स्तर पर ही एक आधुनिक चार्जिंग स्टेशन भी स्थापित किया जाएगा। विधायक ने कार्यकर्ताओं को ऊर्जान्वित करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इसी माह क्षेत्र के दौरे पर आ सकते हैं। उनके आगमन के दौरान विभिन्न विकास योजनाओं को मूर्त रूप दिया जाएगा, जिससे विकास कार्यों की गति और तेज होगी। उन्होंने बड़े तालाब के सौंदर्यीकरण की योजना का भी उल्लेख करते हुए कहा कि तालाब को आकर्षक स्वरूप देकर पर्यटन व मनोरंजन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। कार्यक्रम में वक्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इनकी रही उपस्थिति: इस मौके पर पर शहर मंडल अध्यक्ष रितेश जैन, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र चौधरी, उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह शक्तावत, भेरूलाल साहू, धनराज चौधरी, धनराज माली, मंडल महामंत्री केदार शर्मा, कैलाश चौधरी, मंडल मंत्री महावीर राठी, महेंद्र रेगर, प्रीतम जैन, लोकेश साहू, संजय बेनीवाल, राजेश मेहरचंदानी, चित्रा व्यास, उमराव सिंह सोलंकी, सुरेश सेन, वरिष्ठ भाजपा नेता रामकिशन गुर्जर, पूर्व विधायक गोपाल धोबी, रामनिवास साहू, कन्हैया लाल साहू, विनोद विजय, गोविन्द जैन, महेश बोयत, अमित जेतवाल, अनिल राठी, रामदेव माली, गिरिराज खटीक, श्यामसुंदर शास्त्री, राज राजेश्वर व्यास, ज्ञान प्रकाश राठी, रोहित जांगिड़, धर्मराज माली, सत्यनारायण चौधरी, मोहित शर्मा, अटल शर्मा, गजानंद साहू, पुष्पेंद्र शर्मा, चंद्रप्रकाश चौधरी, चंद्रप्रकाश शर्मा, सावरलाल चौधरी, दशरथ चौधरी, हेमराज आचार्य, विष्णु साहू, पूनम कंवर, शांतिलाल नायक व अमन चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व प्रबुद्धजन उपस्थित थे।


