Homeशासन प्रशासनडिंपल खत्री हत्याकांड को लेकर जीनगर समाज में रोष, राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री...

डिंपल खत्री हत्याकांड को लेकर जीनगर समाज में रोष, राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

केकड़ी, 15 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): पंजाब के मोहाली-पटियाला निवासी कुमारी डिंपल खत्री की निर्मम हत्या के विरोध में अखिल भारतीय जीनगर एकीकरण महासभा व जीनगर समाज द्वारा अतिरिक्त जिला कलेक्टर के माध्यम से भारत के राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में समाज ने दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई व पीड़ित परिवार के लिए न्याय की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि गत 4 जून 2026 को डिंपल खत्री की उनके कार्यस्थल पर चाकू से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस दर्दनाक व जघन्य हत्याकांड से पूरे जीनगर समाज सहित देशभर के नागरिकों में गहरा आक्रोश व भय का माहौल है। समाज ने इस अमानवीय कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा की है।

लापरवाही की जांच की मांग: समाज की ओर से मांग की गई है कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए। इसके साथ ही जिस कार्यालय में डिंपल कार्यरत थी, वहां सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर कमियां सामने आई है। समाज ने इस लापरवाही की जांच कर प्रबंधन व जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। जीनगर समाज ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता व सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ महिलाओं के कार्यस्थलों पर पुख्ता सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी दिशा-निर्देश जारी करने की अपील की है, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

प्रभावी हस्तक्षेप की मांग: समाज के अध्यक्ष रतन पंवार व महामंत्री सुरेश चौहान ने कहा कि प्रशासन इस मामले में प्रभावी हस्तक्षेप कर पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान भंवर लाल चौहान, जानकी लाल, सोभागमल सिसोदिया, प्रेमचंद चंदेल, कमल सांखला, संदीप चौहान, गोविंद चौहान, घीसू लाल खाटवा, नेमीचंद डाबी, पूनम चंद चितारा, संजय चौहान, मांगीलाल चौहान, संजय चौहान, ओमप्रकाश खाटवा, दीपक परिहार, लक्ष्य आसेरी, सुभाष सांखला, मनीष सोनगरा, नंदकिशोर खाटवा, सुरेंद्र चौहान, गिरीश चंदेल व गोपाल चंदेल सहित जीनगर समाज के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES