केकड़ी, 22 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): अल्पसंख्यक कांग्रेस के संगठन को मजबूती देने के लिए केकड़ी निवासी मोहम्मद शरीफ पठान को ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। पूर्व चिकित्सा मंत्री व पूर्व विधायक डॉ. रघु शर्मा व पीसीसी सदस्य सागर शर्मा की अनुशंसा एवं प्रदेश अध्यक्ष एम.डी. चोपदार के निर्देशन में अजमेर देहात जिला अध्यक्ष यूनुस खान देशवाली ने इस संबंध में नियुक्ति पत्र जारी किया है। पठान की नियुक्ति पर समर्थकों ने खुशी का इजहार किया है। पठान ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाना व अल्पसंख्यकों के सशक्तिकरण के लिए कार्य करना उनकी पहली प्राथमिकता है।


