Homeसमाजप्रजापति समाज की बैठक में 11 सूत्री सुधारों पर बनी सहमति, सत्यनारायण...

प्रजापति समाज की बैठक में 11 सूत्री सुधारों पर बनी सहमति, सत्यनारायण प्रजापति पुनः निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

केकड़ी, 22 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): मां श्री यादें प्रजापति विकास सेवा संस्थान के तत्वाधान में प्रजापति समाज की साधारण सभा का आयोजन नगर पालिका रंगमंच पर किया गया। संस्थान अध्यक्ष सत्यनारायण प्रजापति भराई वालों की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में केकड़ी विधानसभा क्षेत्र सहित श्रीयादे माता मंदिर समिति डबरेला व सरवाड़ के समाज बंधुओं व पंच-पटेलों ने भाग लिया। बैठक में समाज सुधार नियमावली के 11 सूत्री प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा कर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किए गए। निर्वाचन अधिकारी भेरुलाल प्रजापत (अध्यक्ष, श्री यादें विकास समिति धोड) के निर्देशन में नई कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन किया गया, जिसमे सत्यनारायण प्रजापति भराई वाले को अध्यक्ष (पुनः निर्वाचित), रामधन प्रजापति कोहड़ा वाले को सचिव एवं सूरजकरण प्रजापति गुलगांव वाले को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

केकड़ी: प्रजापति समाज की बैठक में मौजूद समाजबंधु।

इन्होंने रखे विचार: इस दौरान बिरदी चंद प्रजापत, नोरत प्रजापत, सत्यनारायण बीजवाड़, घीसा प्रजापत, रामदेव प्रजापत, शिव प्रकाश, बद्री फारकिया व धर्मीचंद जोताया आदि प्रबुद्ध जनों ने अपने अमूल्य सुझाव दिए। कार्यक्रम के दौरान निर्वाचन अधिकारी भेरुलाल प्रजापत जामोली, डबरेला अध्यक्ष राम प्रसाद, रामदेव, सरवाड़ अध्यक्ष बन्नालाल, रामस्वरूप प्रजापत गोयला सहित बाहर से पधारे प्रबुद्ध जनों का उपरणा व साफा बंधवाकर स्वागत किया गया। बैठक में रामप्रसाद मानखंड, घीसालाल स्यार, कैलाश घटियाली, मूलचंद तितरिया सहित सैकड़ों समाज बंधु उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रामधन प्रजापति कोहड़ा ने किया।

RELATED ARTICLES