Homeसमाजमाहेश्वरी नवयुवक मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल, समाजबंधुओं व मातृशक्ति...

माहेश्वरी नवयुवक मंडल ने पेश की सेवा की मिसाल, समाजबंधुओं व मातृशक्ति ने उत्साह से किया 51 यूनिट रक्तदान

केकड़ी, 21 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): महेश नवमी के उपलक्ष्य में श्री माहेश्वरी नवयुवक मंडल के तत्वावधान में रविवार को महेश वाटिका में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में समाज के युवाओं, मातृशक्ति व समाज बंधुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रक्तदाताओं के उत्साह के चलते कुल 51 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। शिविर का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि व समाज के भामाशाह रामवतार डोडिया द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा संसार में कोई दूसरा दान नहीं है। हमारे द्वारा दिया गया रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है, इसलिए समाज हित व मानव सेवा के कार्यों में युवाओं को हमेशा अग्रसर रहना चाहिए। इस सेवा कार्य के दौरान समाज के वरिष्ठजनों व विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने उपस्थित रहकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।

पदाधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति: शिविर में महेश नवमी संयोजक छीतरमल न्याती, संस्था अध्यक्ष टीकमचंद आगीवाल, मंत्री महावीर प्रसाद बागला, संरक्षक शिवप्रसाद तोषनीवाल, महासभा कार्यकारी सदस्य सत्यनारायण न्याती, पूर्व क्षेत्रीय सभा अध्यक्ष सत्यनारायण सोमानी, पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंदड़ा, रूपनारायण राठी, दिनेश बागला, अशोक तोषनीवाल, दिनेश काबरा, मुकेश नवाल, ज्ञानप्रकाश राठी व गोपाल बियानी उपस्थित रहे। इसके साथ ही जिला युवा संगठन पदाधिकारी महेश बागला, कमलेश बसेर, कैलाश बसेर, विजय तोषनीवाल, नवयुवक मंडल अध्यक्ष रामकिशोर बियानी, सचिव रौनक सोमानी व माहेश्वरी महिला संगठन की जिला सचिव अनिता राठी सहित अनेक समाज बंधुओं ने अपनी सेवाएं प्रदान कर शिविर को सफल बनाया।

RELATED ARTICLES