Homeशासन प्रशासनग्रामीण सेवा शिविर में 22 विभागों ने सुनी जनसमस्याएं, पट्टा वितरण व...

ग्रामीण सेवा शिविर में 22 विभागों ने सुनी जनसमस्याएं, पट्टा वितरण व राजस्व शुद्धिकरण सहित कई अटके कार्य मौके पर किए पूरे

केकड़ी, 23 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): ग्राम पंचायत मेवदाकला में मंगलवार को “ग्रामीण सेवा शिविर-2026” का आयोजन किया गया। शिविर में उपखण्ड अधिकारी सुरेश कुमार बलाई, नायब तहसीलदार अर्पिता चौधरी, विकास अधिकारी शंकर लाल शर्मा, अतिरिक्त विकास अधिकारी महेन्द्र सिंह राठौड़, स्वच्छ भारत मिशन के ब्लॉक कॉर्डिनेटर राजकुमार कीर, प्रशासक शंकर लाल बलाई व ग्राम विकास अधिकारी मिथलेश मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर में कुल 22 विभागों ने भाग लेकर आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उपस्थित अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित निस्तारण हेतु आवश्यक कार्यवाही की तथा कई पुराने प्रकरणों का मौके पर ही निपटारा किया।

शिविर में हुए अहम कार्य: शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा तत्परता दिखाते हुए ग्रामीण हित में कई अहम कार्य ऑन-स्पॉट पूरे किए गए। शिविर में सबसे ज्यादा पशुपालकों को राहत देते हुए 51 मंगला पशु बीमा पॉलिसी जारी की गईं। इसके साथ ही ग्रामीणों की सुविधा के लिए 31 जाति व मूल निवास प्रमाण पत्र, पालनहार योजना के तहत 13 वार्षिक सत्यापन व रोडवेज के 10 पास मौके पर ही बनाकर वितरित किए गए। प्रशासनिक और राजस्व मामलों में कार्रवाई करते हुए टीम ने 10 पट्टों का वितरण किया, 10 राजस्व खातों का शुद्धिकरण किया व पट्टा नामांतरण का 1 प्रकरण निस्तारित किया। इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा के तहत 4 पेंशन सत्यापन, खाद्य सुरक्षा के लिए 5 एनएफएसए (NFSA) आधार सीडिंग व लंबे समय से अटका 1 रास्ते का प्रकरण भी मौके पर ही सुलझाया गया।

RELATED ARTICLES