Homeसामाजिकजनता क्लिनिक पर आरजीएचएस सुविधा पुनः शुरू करने की मांग, पीएमओ से...

जनता क्लिनिक पर आरजीएचएस सुविधा पुनः शुरू करने की मांग, पीएमओ से मिला पेंशनर्स समाज का प्रतिनिधिमंडल

केकड़ी, 04 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): राजस्थान पेंशनर्स समाज जिला शाखा केकड़ी की कार्यकारिणी की बैठक मुख्य संरक्षक रामकरण चौधरी के मुख्य आतिथ्य व जिलाध्यक्ष कैलाश चंद जैन के साथ उपशाखाओं सरवाड़, सावर, कादेड़ा व जूनिया के अध्यक्षों की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में अजमेरी गेट स्थित जनता क्लिनिक पर आरजीएचएस (RGHS) सुविधा बंद होने से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को हो रही भारी परेशानियों पर चिंता व्यक्त की गई। कार्यकारिणी के प्रतिनिधिमंडल ने राजकीय जिला चिकित्सालय केकड़ी के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेन्द्र मौर्य से मुलाकात कर इस सुविधा को पूर्व की भांति जनता क्लिनिक पर शीघ्र पुनः शुरू कराने का अनुरोध किया।

स्वतंत्रता दिवस व सामूहिक भोज कार्यक्रम तय: बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 अगस्त 2026 को सुबह 8:30 बजे पेंशनर्स भवन में स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त वर्षाकालीन सामूहिक भोज 2 सितंबर 2026 (बुधवार) को आकोदा महादेव (रामेश्वरम, बूंदी) में आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए बस पेंशनर्स भवन केकड़ी से रवाना होगी। सेवा प्रकल्प के तहत राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। यह फल वितरण उमा जोशी पत्नी जगदीश प्रसाद दाधीच (एडवोकेट) के सौजन्य से किया गया।

RELATED ARTICLES