Homeचिकित्साजिला अस्पताल में रक्त की कमी दूर करने के लिए 27 मई...

जिला अस्पताल में रक्त की कमी दूर करने के लिए 27 मई को लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, जागरूकता रैली निकाल युवाओं को किया प्रेरित

केकड़ी, 25 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): राजकीय जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए रक्त की कमी को देखते हुए केकड़ी लाइफ लाइन ब्लड डोनेशन टीम द्वारा आगामी 27 मई 2026 को ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का मुख्य उद्देश्य अस्पताल में रक्त की किल्लत से जूझ रहे जरूरतमंद मरीजों की समय पर सहायता करना व आमजन को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है। इसी अभियान के तहत सोमवार को लाइफ लाइन ब्लड डोनेशन टीम द्वारा एक रक्तदान जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए आमजन को रक्तदान के महत्व व जीवन बचाने में इसकी उपयोगिता की जानकारी दी गई। इस मौके पर टीम सदस्य सुनील कुमार लोहार, राजेन्द्र कुमार सैन, सुरेन्द्र सिंह रघुवंशी, अशोक बैरवा, बाबूलाल सैन, धर्मीचंद प्रजापत जोताया, दशरथ सोनी व शंकर लाल कुमावत सहित टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील: लाइफ लाइन ब्लड डोनेशन टीम के सदस्यों ने बताया कि रक्तदान एक ऐसा महादान है, जिससे कई लोगों को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं व विभिन्न सामाजिक संगठनों से 27 मई को आयोजित होने वाले इस शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेने व स्वैच्छिक रक्तदान करने की पुरजोर अपील की है। रक्तदान शिविर को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए राजकीय जिला चिकित्सालय के पीएमओ डॉ. राजेन्द्र प्रसाद मौर्य ने एक आदेश जारी कर चिकित्सा अधिकारी डॉ. लोकेश धाकड़, नर्सिंग ऑफिसर महावीर झांकल व पदम कुमार जैन, सीनियर लैब टेक्नीशियन सुरेश चंद सुराना, लैब टेक्नीशियन जय प्रकाश एवं हेल्पर लियाकत अली की ड्यूटी लगाई है।

RELATED ARTICLES