Homeसामाजिकबढ़ते कदम गौशाला संस्थान की वार्षिक आय-व्यय विवरणिका का विमोचन, संत जगवल्लभराम...

बढ़ते कदम गौशाला संस्थान की वार्षिक आय-व्यय विवरणिका का विमोचन, संत जगवल्लभराम बोले-गौ सेवा से बढ़कर कोई पुण्य नहीं, सेवा से दूर होते हैं जीवन के कष्ट

केकड़ी, 06 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): पुरानी केकड़ी में सूरजपोल गेट के पास स्थित रामद्वारा में बुधवार रात्रि को आयोजित सामाजिक कार्यक्रम बढ़ते कदम गौशाला संस्थान की वर्ष 2025-26 की वार्षिक आय-व्यय विवरणिका पुस्तक का विमोचन हुआ। पुस्तक का विमोचन रामद्वारा में चातुर्मास कर रहे अंतर्राष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के संत जगवल्लभराम महाराज के पावन सानिध्य व कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान बढ़ते कदम गौशाला संस्थान के आनंदीराम सोमानी, सचिव राजेंद्र बियानी व उपाध्यक्ष अमित गर्ग ने संत प्रवर का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर निरंजन तोषनीवाल, मनोज न्याति, महेंद्र प्रधान, सुभाष न्याति सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी व बड़ी संख्या में गौ भक्त उपस्थित रहे। अंत में संस्थान के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों व श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

गौ सेवा से बढ़कर कोई पुण्य नहीं: विमोचन के अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए संत जगवल्लभराम महाराज ने गौ माता की महिमा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में गौ माता को पूजनीय माना गया है व उनकी सेवा करने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। महाराज श्री ने गौ सेवा से मिलने वाले आध्यात्मिक व व्यावहारिक लाभों की जानकारी देते हुए सभी से अपनी कमाई का एक अंश गौ सेवा व जीव दया के कार्यों में लगाने का आह्वान किया। उन्होंने संस्थान के पारदर्शी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आय-व्यय का लेखा-जोखा जनता के सामने रखना संस्था की ईमानदारी व सेवा भाव को दर्शाता है।

RELATED ARTICLES