Homeदेशविधायक शत्रुघ्न गौतम के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा: देशभक्ति के...

विधायक शत्रुघ्न गौतम के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा: देशभक्ति के जयकारों से गुंजायमान हुआ शहर, नगरवासियों ने दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश

केकड़ी, 14 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को केकड़ी शहर में विधायक शत्रुघ्न गौतम के नेतृत्व में एक विशाल व भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में शहरवासी उत्साह और उमंग से शामिल हुए। नगर पालिका प्रांगण से शुरू हुई यह यात्रा भारत माता की जयऔर वंदे मातरमके जयकारों से गूंजती रही। यात्रा के दौरान शहर देशभक्ति के रंग में डूबा नजर आया। गुब्बारों के साथ लगे महापुरूषों के चित्रों ने आने वाली पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास व स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान से परिचित कराया।

केकड़ी: तिरंगा यात्रा को रवाना करते विधायक शत्रुघ्न गौतम।

यात्रा का मार्ग व भागीदारी: यह तिरंगा यात्रा नगर पालिका से प्रारंभ होकर तीनबत्ती चौराहा, अजमेरी गेट, घंटाघर, सदर बाजार, खिड़की गेट, सरसड़ी गेट, और बस स्टैंड से गुजरती हुई वापस नगर पालिका पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान हाथों में तिरंगा लिए हुए सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने इस यात्रा में भाग लिया। यात्रा में हर वर्ग की भागीदारी नजर आई, जिसमें आम जनता के साथ-साथ विभिन्न शैक्षणिक व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी शामिल थे। भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष व बूथ स्तर के कार्यकर्ता भी इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बने।

देशभक्ति का दिया संदेश: इस तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करना और हर घर तिरंगाअभियान को सफल बनाना था। विधायक शत्रुघ्न गौतम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह यात्रा हमें हमारे वीर शहीदों के बलिदान की याद दिलाती है। जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर इस अभियान को सफल बनाएं तथाराष्ट्र के प्रति अपनी एकजुटता और सम्मान प्रकट करे।

RELATED ARTICLES