Homeशिक्षालॉर्ड तिरुपति कॉलेज के विद्यार्थियों ने पीजीडीसीए परीक्षा में लहराया परचम, चंद्र...

लॉर्ड तिरुपति कॉलेज के विद्यार्थियों ने पीजीडीसीए परीक्षा में लहराया परचम, चंद्र मोहन रहे अव्वल

केकड़ी, 21 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): सावर रोड स्थित लॉर्ड तिरुपति महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने पीजीडीसीए (PGDCA) सत्र 2025-26 के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जगतगुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा हाल ही में घोषित इस परिणाम में महाविद्यालय का नतीजा शानदार रहा। घोषित परीक्षा परिणाम के अनुसार महाविद्यालय के छात्र चंद्र मोहन लक्षकार ने कुल 997 अंक हासिल कर संस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं खुशीराम माली 990 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रहे। इसके साथ ही कोमल चौधरी व अशोक कुमार जांगिड़ ने 987-987 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

महाविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल: विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय सफलता पर महाविद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई। संस्था के प्राचार्य डॉ. ज्ञानचंद जांगिड़ एवं समस्त शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ ने सभी उत्तीर्ण व प्रतिभावान विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महाविद्यालय प्रशासन ने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों की अनवरत मेहनत, लगन व अध्यापकों के कुशल मार्गदर्शन को दिया है।

RELATED ARTICLES