केकड़ी, 19 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): नवनियुक्त विकास अधिकारी आनंद कुमार शर्मा ने कहा कि पारदर्शी एवं जवाबदेही प्रशासन उनकी पहली प्राथमिकता है। वे बुधवार को पंचायत समिति केकड़ी में विकास अधिकारी का पद ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को मिले इसके लिए हरसंभव उपाय अमल में लाए जाएंगे। साथ ही महात्मा गांधी नरेगा योजना के कार्यों की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए मॉनिटरिंग की प्रभावी व्यवस्था की जाएगी। कार्यभार ग्रहण करने के बाद शर्मा ने सभी कर्मचारियों से मुलाकात की व पंचायत समिति परिसर का अवलोकन किया।


